पन्ना: मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद, समय पर कार्यालय नहीं पहुँचे पन्ना कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी।
Panna, Panna | Jun 28, 2024 मुख्यमंत्री के आदेश और समान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा जारी समय सीमा के बावजूद, पन्ना कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुँच रहे हैं। भोपाल से जारी आदेश के अनुसार, सभी शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।