गोगरी: सपहा के पास NH-31 पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, रात भर लगा रहा जाम
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सपाहा ढाला के समीप बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एनएच-31 पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से पटना जा रही एक 22 चक्का ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।