इमामगंज: गाजे-बाजे के साथ निकला नामांकन जागरूकता अभियान, बच्चों के दाखिले पर ज़ोर!
Imamganj, Gaya | Apr 16, 2026 इमामगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पथराटांड़ क्षेत्र के महादलित टोला में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर नामांकन जागरूकता अभियान धूमधाम से चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पूर्व बीआरपी मोइन आलम ने किया। अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। महादलित टोला में गाजे-बाजे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई,जिसमें शिक्षक