सुपौल: हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती है वार्ड 26 की सड़क, नाला नहीं होने से बढ़ी परेशानी; जल्द समाधान का आश्वासन
Supaul, Supaul | Jun 11, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 में स्थित शनि मंदिर के समीप की सड़क पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी न