भेठौली में दीवार गिरने से हुई मौत की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
Sadar, Varanasi | Jul 16, 2025 सुबह लगभग 7:00 बजे के समय तहसील सदर के ग्राम भेठोली के निवासी संतोष कुमार गौतम के पुत्रगण आदित्य कुमार गौतम 19 वर्ष एवं अंकित कुमार गौतम उम्र 16 वर्ष की दीवार गिरने से हुई मृत्यु की घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उक्त घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।