काशी में गंगा के उफान से कई घर डूबे, मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने 84 घाटों का किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jul 16, 2025 पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा ने विकराल रूप ले लिया है, लगातार तूफान पर चल रही हैं, वाराणसी की बात करें तो वाराणसी में 84 घाटों का संपर्क टूट चुका है. गंगा में नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है. मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार के स्थान बदलकर ऊपर किया जा रहें हैं. और गंगा आरती सांकेतिक रूप से घाट के छत पर की जा रही है।