पीलीभीत: पीलीभीत में प्रेम प्रसंग के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, किशोरी टंकी पर चढ़ी
पीलीभीत माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी के शादी से इनकार करने पर एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई। शादी की जिद पर अड़ी किशोरी को टंकी पर चढ़ा देख परिजन घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। प्रेमी ने पहुचकर उतारा।