बेगूसराय: बेगूसराय में अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला, सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बरौनि थाना क्षेत्र के बरौनी की है । अभी तक मृत् युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जैसे ही लोग बहियार की तरफ निकले तो आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ एक शव को देखा। तत्पश्चात इसकी सूचना लोगों ने बरौनि थाने की पुलिस को दी।