बेगूसराय: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बेगूसराय पहुंचे, बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम आज बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं के सम्मान को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। रतनपुर स्थित महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि “महिलाओं का अपमान बिहार नहीं सहेगा—नहीं सहेगा। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक मैदान में है।