देवरी: भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के लौही पुल के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, बुरी तरह घायल
Deori, Giridih | May 10, 2026 भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के लौही पुल के समीप रविवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार गिर जाने से बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरकुंड गांव निवासी भुना साव के रूप में हुआ।जिसका इलाज नजदिकी निजी क्लीनिक में किया गया।वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जमुआ रेफर कर दिया गया