खरगोन मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा टल गया। राऊ निवासी लोग कार से मांडव घूमकर लौट रहे थे। इसी दौरान महेश्वर पुलिस थाने की काकड़दा चौकी क्षेत्र के ग्राम बाकानेर में कार अचानक अनियंत्रित हुई। वह डिवाइडर कूदकर घाट उतरने वाली प्रतिबंधित सड़क पर पहुंची और पलट गई।