बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में मां-बेटी से दुष्कर्म के प्रयास के फरार आरोपियों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है। पुलिस बैंड-बाजे के साथ आरोपियों के गांव राजपुर मदन पहुंची और न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर मदन गांव के मेराज अंसारी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार चस्पाया गया।