मेरठ: ब्रह्मपुरी इलाके में नाले में गिरकर फल ठेला कारोबारी की मौत, घर से फल लेने निकला था, शराब पीने का था शौकीन
Meerut, Meerut | Jul 14, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 32 वर्षीय फल विक्रेता की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह घर से फल लेने की बात कहकर निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था जिस समय हादसा हुआ उस समय भी नशे में था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है