धालभूमगढ़–चाकुलिया मुख्य सड़क पर नूतनगढ़ गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धालभूमगढ़ से चाकुलिया की ओर जा रही एक बाइक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक सवार नूतनगढ़ निवासी सुजीत कर्मकार (22) और बुरुडीह निवासी खोकन महतो (24) गंभीर रूप से घायल हो गए