चायल: परभा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल, इलाज जारी
सराय अकील थाना क्षेत्र के परभा गांव के बाहर गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान संजय पुत्र सूरज निवासी मऊ, अश्वनी पुत्र बच्चीलाल निवासी चकबेहना और नारायण पुत्र पहाड़ी निवासी कटैया के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने भेजा अस्पताल!