गिरिडीह: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास बुधवार सुबह 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। बुधवार को 1 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से मुआवजा तथा दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की।