सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी परिसर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, निगम की दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया
सिंगरौली जिले के बादाम थाना क्षेत्र स्थित सिंगरौलिया हवाई पट्टी परिसर में अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। सिंगरौली हवाई पट्टी प्रबंधन ने नगर निगम को सूचना दी की सिंगरौली हवाई पट्टी के परिसर में अज्ञात कारणों से आग लग गई है सूचना पाकर नगर निगम की दमकल वाहन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।