सिंगरौली: एनसीएल जयंत परियोजना के सीएचपी रेलवे ट्रैक के पास डिप्टी मैनेजर घायल अवस्था में मिले, मौत के बाद पुलिस जांच शुरू
जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयन्त चौकी इलाके की एनसीएल जयंत परियोजना के सीएचपी रेलवे ट्रैक के समीप घायल अवस्था में मिले डिप्टी मैनेजर की नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई है संभावना जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ होगा फिलहाल सभी पहलुओं को लेकर जयन्त पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।