गाण्डेय: गांडेय के महेशमुंडा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह
Gandey, Giridih | May 6, 2026
गांडेय प्रखंड के सेक्टर वन महेशमुंडा आंगनबाड़ी केंद्र में बीते 20 वर्षों से कार्यरत सेविका राजेश्वरी देवी के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार की दोपहर 1 बजे गांडेय प्रखंड कार्यालय स्थित एक भवन में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहाँ उपस्थित मुख्य अतिथियों समेत अन्य प्रवेक्षिका,सेविका आदि ने राजेश्वरी देवी के वर्षों के योगदान और सेवा को याद किया।।