नूरसराय: गंडक नदी में डूबे एक ही परिवार के चार लोग, दो लापता, बघाड गांव में पसरा मातम
नूरसराय थाना क्षेत्र के बघाड़ गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की सोनपुर स्थित गंडक नदी में बुधवार को डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे के करीब प्राप्त जानकारी के अनुसार, बघाड़ गांव निवासी नंदू सिंह की नतनी की शादी 20 अप्र