बेलदौर: गांधीनगर इतमादी में कोसी का भीषण कटाव जारी, कई घरों पर मंडराया खतरा, वीडियो वायरल
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत गांधीनगर इतमादी गांव में इन दिनों कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। कटाव की रफ्तार तेज होने से कई परिवारों के घर नदी की जद में आने की बात कही जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तक यह वीडियो लोगों के बीच च