मदनपुर: घटराईन मोड़ के पास बराती बस में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से चालक की मौत, 12 से अधिक घायल
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर घटराईन मोड़ के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नवीनगर के माली थाना क्षेत्र के अमौना गांव से बारात घटराईन भुईयां बिगहा जा रही थी। इसी दौरा