अररिया: मटियारी गांव में पानी के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 22, 2025 अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदस्य अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.