नापासर रोड स्थित अजीत ढाबा के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा 21 अक्टूबर को हुआ। इस संबंध में गाढ़वाला निवासी चेतनराम पुत्र लाभूराम जाट ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके भतीजा पप्पुराम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।