फुलवरिया: नटवा के समीप एक बाइक सवार ने कबाड़ी वाले ठेले में मारी जोरदार ठोकर, दो लोग हुए घायल, अस्पताल में उपचार जारी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के नटवा गांव के समीप एक बाइक सवार ने कबाड़ी वाले ठेले में जोरदार ठोकर मार दी। जिस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। बुधवार की दोपहर 2:00 मिले जानकारी के अनुसार घायलों में एक नटवा गांव तथा दूसरा तुला छापर गांव का बताया जा रहा है। घायलों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी।