हजारीबाग के शुभम सिंह ने झारखंड के तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव द्वारा शुभम सिंह को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।