समस्तीपुर: मगर दही घाट पर नशे की हालत में टक्कर मारने के बाद पुलिस से बहस करने के आरोप में 112 की टीम ने एक युवक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर नगर थाना के 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मगरदही घाट पर नशे की हालत में जितवारपुर के रहने वाला एक युवक ने गाड़ी में धक्का मार दिया। ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोका तो युवक ने उससे बहस करने लगा। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया ।