लोहरदगा: मध्य विद्यालय पावरगंज में बेहोश होकर गिरा छात्र, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पावरगंज स्थित मध्य विद्यालय लोहरदगा में एक छात्र सोमवार को अचानक से बेहोश हो कर गिर गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर छात्र का इलाज चल रहा है। फिलहाल छात्र की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के नदिया गांव निवासी बरतु उरांव का आठ वर्षीय पुत्र नीरज उरा