लोहरदगा: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पावरगंज मध्य विद्यालय में बैठक हुई आगामी दुर्गा पूजा को लेकर की गई चर्चा
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ करने का निर्णय लिया। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से नंदकिशोर साहु को अध्यक्ष, अखिल चंद्र साहु को सचिव,रमेश कुमार साहू को महामंत्री,गौरव खत्री और रोहन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।