लोहरदगा: आगामी 22 सितंबर क़ो जिला लवकुश महासभा द्वारा मनाया जाएगा लव कुश जयंती समारोह,पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो होंगे शामिल।
जिला लवकुश महासभा की बैठक रविवार को लव कुश भवन लोहरदगा में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से लवकुश जयंती समारोह 22 सितंबर को पूरान नगर भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो अतिथि होंगे।