राजातालाब: मिर्जामुराद में बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण शाखा का शुभारंभ
मिर्जामुराद में बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण शाखा का शुभारंभ वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन जनरल मैनेजर एवं जोनल हेड वाराणसी जोन मिथिलेश कुमार अचल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले यह शाखा सीमित सुविधाओं के साथ संचालित हो रही थी।