भभुआ: रतवार मुख्य सड़क पर लू लगने से एक व्यक्ति की मौत, जिप सदस्य ने मुआवजे की की मांग
Bhabua, Kaimur | Jun 14, 2025 आज शनिवार को रतवार मुख्य सड़क पर लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे 2 बजे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि मृतक व्यक्ति रतवार गांव निवासी राजन खरवार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की धूप दोपहर में अपने घर से मोहनिया बाजार करने के लिए जा रहे थे। तभी रतवार गांव के मुख्य सड़क पर लू लगने से उनकी मौत हो गई।