चकिया: कांटा साइफन में चकिया विधायक कैलाश खरवार ने चंद्रप्रभा नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया
चकिया विधायक कैलाश खरवार ने शुक्रवार शाम 04 बजे विधानसभा क्षेत्र के कांटा साइफन पर चंद्रप्रभा नदी के खुदाई एवं सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने नदी की सफाई को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जनसहभागिता से अभियान सफल बनाने की अपील की। वही उपस्थिति ग्रामीणों ने भी नदी स्वच्छ रखने का भरोसा दिलाया।