बनमा ईटहरी अंचल क्षेत्र के काशिमपुर टोलवा गांव में अबैध रुप से संचालित चार आरा मिल को प्रशासन ने जप्त कर लिया और जेसीबी मशीन लगाकर उखाड़ अपने साथ ले गए। आरा मिल उखाड़ने की खबर पर क्षेत्रीय ग्रामीण की भीड़ जुट गई। प्रशासन की माने तो जिलाधिकारी के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर वन परिषद पदाधिकारी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं अंचलाधिकारी शामिल रहे।