दमोह: नवरात्रि में बड़ी देवी मंदिर के गेट पर लगे पोस्टर, हिंदू संगठन ने विधर्मियों को दी चेतावनी, महिलाओं से भी की अपील
Damoh, Damoh | Mar 25, 2026 दमोह। चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ी देवी मंदिर के मुख्य गेट पर हिंदू संगठन द्वारा लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं। पोस्टर में महिलाओं से साधारण व मर्यादित परिधान में मंदिर आने की अपील की गई है। साथ ही मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। पुजारी पंडित नित्या प्यासी ने बताया कि अनुशासन और मर्यादा जरूरी।