खापा स्वामी में बीमार बुजुर्ग पलंग पर जिंदा जले, मौत, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Junnardeo, Chhindwara | Mar 30, 2026
आज दिन सोमवार 30 मार्च 3:00 बजे जुन्नारदेव की पुलिस चौकी डूंगरिया के खापा स्वामी में लगभग 5 सालों से बीमार बुजुर्ग पलंग पर लेटे हुए थे तभी अचानक जिंदा जलकर मौत हो गई मौके की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे आखिर बुजुर्ग कैसे जलकर खत्म हुए यह स्पष्ट नहीं हुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मदन डहरिया उम्र 75 साल निवासी खापा स्वामी के बताए।