सहारनपुर में सोमवार सुबह शहर के अधिकांश शिव मंदिर बंद रहे। यह फैसला सकलापुरी गांव के मंदिर पुजारी पर दर्ज छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मुकदमे के विरोध में ब्राह्मण समाज और पुजारियों की बैठक में लिया गया। मामले को लेकर जिले में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।