नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला, RPF जवान ने बचाई जान
Namkum, Ranchi | Jul 4, 2026 रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक महिला फिसल गई। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात RPF जवान ने उसकी जान बचाई। शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया।