फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम बीलपुरा में दबंगों ने चरवाहे को पीटकर 25 भेड़ें ले गईं, पुलिस जांच में जुटी
Fatehabad, Agra | Aug 30, 2025 निबोहरा क्षेत्र के गांव बीलपुरा निवासी रायबहादुर ने बताया कि आधा दर्जन दबंगों ने आते ही उसे पकड़कर उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।इसके बाद उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में मुझे छोड़कर मेरी 25 भेड़ों को गाड़ी में लादकर ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची तथा आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है।