फतेहाबाद: कुंडोल में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना
Fatehabad, Agra | Aug 29, 2025 फतेहाबाद के मोहल्ला चौराहा निवासी अंशुल गुप्ता पुत्र सत्य प्रकाश गुप्ता की कुंडोल में सीमा इंटरप्राइजेज नाम से बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। बीती गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर उठा दिया । तथा एक चोर उसमें प्रवेश कर गया । तथा गल्ले में रखे 88000 की नगदी लेकर चंपत हो गया। घटना दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।