तुलसीपुर: पिपरहवा ननमहरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और महंत योगी मिथलेश नाथ ने किया भूमि पूजन
10 अप्रैल सोमवार 1:00 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला देवी पाटन शक्तिपीठ महंत योगी मिथलेश नाथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पिपरहवा ननमहरा मार्ग का चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। बताया कि लगभग 17 किलोमीटर लंबी मार्ग का 51.58 लख रुपए की लागत से कार्य होगा इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही।