फतुहा: बिहटा-सरमेरा पथ पर सैदनपुर गांव के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक बच्ची की मौत
Fatwah, Patna | Jan 15, 2026 गुरुवार को बिहटा सरमेरा पथ पर सैदनपुर गांव के पास एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई है। जिससे एक 6 महीने कि बच्ची की मौत हो गई है। वही बाइक पर सवार बच्ची के माता-पिता व एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को मसाढी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृत बच्ची के शव को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया है।