ग्वालियर गिर्द: कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय का कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे निरीक्षण किया। नया वित्तीय वर्ष आरंभ होने के बाद किए गए इस निरीक्षण में उन्होंने कोषालय के स्ट्रांग रूम सहित अन्य विभाग द्वारा वित्तीय लेनदेन से संबंधित प्रक्रिया देखी। उन्होंने कोषालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।