कोटड़ी: गन्धेरी गांव में सांप के काटने से किसान की हुई मौत, गांव में शोक का माहौल
Kotri, Bhilwara | Apr 30, 2026 कोटड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के गन्धेरी गांव में खेत पर काम करते समय सर्पदंश से किसान रामस्वरूप गुर्जर की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे, इसी दौरान जहरीले सांप ने डस लिया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे, जहां वे मृत अवस्था में मिले। काछोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।