धनौरा: गजरौला के अलीपुर में तालाब की सफाई की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहा खनन का कारोबार, वीडियो वायरल
गजरौला हसनपुर रोड स्थित अलीपुर मोहल्ले में मदरसे के सामने बड़े पैमाने पर तालाब सफाई की आड़ में खनन का कारोबार चल रहा है। रविवार दोपहर 3:00 बजे वह मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।