बदायूं: कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
Budaun, Budaun | Jun 24, 2026 बदायूं में ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार को कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही आसपास के जिलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।