प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहर के गांधी चौराहे पर लगे एक टॉवर से सुबह और शाम रामधुन व हनुमान चालीसा का प्रसारण होता दिखाई दे रहा है। यह दृश्य प्रतापगढ़ की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक वातावरण को दर्शाता है। यह पहल प्रतापगढ़ नगर परिषद द्वारा की गई है।