चायल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर तहसील क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित किया!