कटनी ग्रामीण: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान को मिला संबल, मुआवजे के लिए धपई निवासी किसान ने जताया आभार
ग्राम पंचायत धपई के एक किसान ने अपनी फसल का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करवाया था। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उनकी फसल खराब हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। फसल नुकसान के बाद योजना के अंतर्गत किसान को 8 हजार 204 रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई। यह सहायता राशि मिलने से किसान को राहत मिली