ब्यौहारी: आठ वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को ब्यौहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने दी जानकारी
ब्यौहारी पुलिस ने 8 सालों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है, इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने जानकारी देते हुए बताया है कि किशोरी लाल चतुर्वेदीउर्फ बाबा जी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। 8 सालों से आरोपी फरार चल रहा था जिस पर 30 से अधिक मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है।